YBN पब्लिक स्कूल, धुर्वा में काव्य प्रतियोगिता एवं दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट : मोहन कुमार

1 फरवरी को वाईबीएन पब्लिक स्कूल, धुर्वा में बच्चों के बीच काव्य प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ। वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बैद्यनाथ यादव एवं वाई.बी.एन. स्कूल के संचालक और वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय के उप कुलाधिपति राम जी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और काव्य झांकियों की प्रस्तुति की, जिसमें कला और संस्कृति की झलक ने श्रोताओं और दर्शकों का मन मोहा। विशेष रूप से प्रधानाचार्य डॉ चांदनी नाथ द्वारा कृष्ण की चेतावनी शीर्षक काव्य पाठ ने सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Image 2025 02 01 at 10.23.50 PM

इस अवसर पर वाई.बी.एन विश्वविद्याल की अध्यक्ष अंजू यादव अपनी पुत्रियों क्रमश: अंकिता, हर्षिता और मधुमिता के साथ उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में दादा, दादी, नाना, नानी को सम्मान किया जाना था, इस अवसर पर अंकिता यादव ने अपने बुजुर्गों पर अपना वक्तव्य देते हुए सभी श्रोतागण को भावुक कर दिया। उन्होंने जीवन की अवस्थाओं के बारे में कहा कि बुजुर्गों के संरक्षण की आवश्यकता है, जिनके आशीर्वचन से ही जीवन फलित होता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी बुजुर्गों को संस्था की ओर से शॉल देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 02 01 at 10.23.50 PM 1

इस समारोह में वाई.बी.एन .विश्वविद्यालय से डॉ. संजय कुमार, डॉ. विजया, डॉ. अमिता, डॉ .संचिता बनर्जी और वाई.बी.एन.स्कूल की शिक्षिका किरण, रूबी, हेमलता, रिंकू, आशा एवं निर्णायक मंडल में जोशीला, अंजू, सुप्रिया एवं शिल्पी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्रधानाचार्या ने किया।

Other Latest News

Leave a Comment