अरगोड़ा मैदान में झारखंड मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, विजेता और उपविजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के अरगोड़ा मैदान में झारखंड मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। इस पूरे खेल का आयोजन इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक स्व.नारायण साहु के स्मृति में किया गया था। झारखंड मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के आर्गेनाइजर सेक्रेटरी चंदन कुमार और एसोसिएशन के सक्रिय सदस्यों द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

WhatsApp Image 2025 02 05 at 11.36.27 PM

जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमी अरगोड़ा मैदान में पहुंचे और खेल का भरपूर तरीके से लुत्फ़ उठाया। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो, वेटेरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। जहां सबों ने खिलाडियों से मिलकर हौसला बढ़ाया। आयोजन में 16 पुरुष फुटबॉल टीम एवम 4 महिला फुटबॉल टीम ने भाग लिया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन पुरुष और महिला फुटबॉल टीम का फाइनल मैच के साथ साथ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया ।

WhatsApp Image 2025 02 05 at 11.37.42 PM

मौके पर एथलीटों ने खूब दम खम लगाया। वहीं खेल आयोजन के अंतिम दिन अरगोड़ा मैदान में फुटबॉल मैच का सेमिफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पुरुष विजेता फुटबॉल टीम को 51 हजार और महिला फुटबॉल विजेता टीम को 25 हजार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुरुष व महिला उपविजेता टीम सहित अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खिलाडियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

Other Latest News

Leave a Comment