शिवगढ़ पुलिस ने शादीशुदा महिला का उत्पीड़न करने वाला अभियुक्त को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विवाहित महिला के साथ उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।

आज दिनांक 7 मार्च शुक्रवार शाम 4:00 बजे शिवगढ़ पुलिस ने शादीशुदा महिला के साथ उत्पीड़न करने के आरोपित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त के ऊपर पीड़ित महिला ने धमकी देकर परेशान करने व शोषण करने का आरोप लगाने की तहरीर दी गई थी। महिला के साथ अभियुक्त ने धोखे से हिंदू धर्म का नाम बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया था और बाद में मुस्लिम समाज को अपनाकर साथ रहने का दबाव बना रहा था। प्राप्त तहरीर के मुताबिक शिवगढ़ पुलिस ने धारा 351 एक बीएन एस व धारा 3/5 एक, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।

Other Latest News

Leave a Comment