रांची : ग्लैम स्टूडियोज ने रांची के अशोक नगर में पहला सैलून लॉन्च किया

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने ग्लैम स्टूडियोज सैलून का किया उदघाटन

रिपोर्ट : मोहन कुमार

भारत का सबसे तेजी से बढ़ता सैलून ब्रांड ग्लैम स्टूडियोज, जिसके देशभर मे 350 से अधिक आउटलेट्स हैं, ने रविवार 8 जून को रांची में अपने पहले सैलून की भव्य शुरुआत की। सैलून क उद्घाटन हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया। इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सौंदर्य प्रेमी मौजूद रहे। यह सैलून अशोक नगर, रांची में स्थित है और इसका उद्देश्य शहर में ग्रूमिंग अनुभव को एक नई ऊँचाई पर ले जाना है। सैलून में महिलाओं और पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं- हेयरकट, हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग, केराटिन ट्रीटमेंट, हेयर स्पा, एडवांस्ड स्किन केयर सर्विसेज, फेशियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, पार्टी औ ब्राइडल मेकअप। रांची आउटलेट, ग्लैम स्टूडियोज की मूल सोच को आगे बढ़ाता है – प्रीमियम ब्यूटी अनुभव, सभी के लिए सुलभ मूल्य पर। प्रशिक्षित प्रोफेशनल स्टाफ, इंडस्ट्री-ग्रेड हाइजीन स्टैंडर्ड्स और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ यह सैलून रांचीवासियों के लिए एक शानदार लेकिन किफायती ब्यूटी डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। ग्लैम स्टूडियोज की सीओओ दरख्शां हुसैन ने कहा, हम रांची में ग्लैम स्टूडियोज की शुरुआत करके बेहद उत्साहित हैं और एक ऐसे दर्शक वर्ग को सेवा देने के लिए तैयार हैं जो गुणवत्ता और किफायत दोनों को महत्व देता है। झारखंड हमारे लिए एक अहम मार्केट है और हम यहां के प्रोफेशनल्स को सशक्त बनाने के साथ ही ग्राहकों को उच्च स्तर क सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Image 2025 06 09 at 10.39.21 AM

रांची सैलून के मालिक राहुल ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि रांची को भी उन्हीं ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं का अनुभव मिलना चाहिए जो मेट्रो शहरों में उपलब्ध हैं। ग्लैम स्टूडियोज ने मुझे इस विज़न को साकार करने का एक बेहतरीन मंच दिया। हम केवल एक सैलून नहीं खोल रहे, बल्कि रांची में सेल्फ-केयर का एक नया मानक स्थापित कर रहे हैं।” यह लॉन्च ग्लैम स्टूडियोज की उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका लक्ष्य भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में गुणवत्तापूर्ण ग्रूमिंग और वेलनेस सेवा को सुलभ बनाना है।

Other Latest News

Leave a Comment