भारत जोड़ों न्याय यात्रा सफल हेतू एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में धनबाद जिला एनएसयूआई का बैठक संपन्न

दिनांक 30 जनवरी को आदरणीय बापू श्री महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर युवा एंव छात्र नेता सह जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मो सलाउद्दीन अंसारी, कॉलेज अध्यक्ष मोइन ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी के तस्वीर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। धनबाद जिला एनएसयूआई छात्र इकाई के सभी पदाधिकारी ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बैठक का संचालन शुरु हुई । यह बैठक राहुल गांधी जी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अमीर हाशमी जी के अध्यकता में समापन हुई, जिसका संचालन जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा की युवा दिलों की धड़कन आदरणीय राहुल गांधी जी का यात्रा के दौरान धनबाद आगमन भी हैं, तो उनके आगमन को केसे इतिहासिक बनाना हैं एंव आगे कई रणनीतियों पर चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2024 01 31 at 8.07.03 AM

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमीर हाशमी, जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रवि पासवान, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मो सलाउद्दीन अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, जिला सचिव, नगर अध्यक्ष, कॉलेज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment