- अपराधी शुभम चौकसे केन्द्रीय जेल इन्दौर में रहेगा निरूद्ध
- अपराधी शुभम चौकसे के विरूद्ध पत्रकार पर अडीबाजी कर हमला करने सहित, अब तक दर्ज हैं 16 अपराध
- पूर्व में भी बदमाश के विरूद्ध जिलाबदर व अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है
- शुभम चौकसे के विरूद्ध पिछले एक महिने में दर्ज हुये हैं मारपीट के तीन अपराध
पुलिस आयुक्त इन्दौर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त झोन –2 कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त झोन – 2 अमरेन्द्रसिंह के द्वारा शहर में बदमाशों की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये । वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में एसीपी महोदया परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर0 डी0 कानवा एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई ।
दिनांक 12/08/2025 व 13/08/2025 की मध्यरात्रि करीब 10.30 बजे आदर्श बिजासन नगर इन्दौर में शराब पी रहै बदमाश शुभम चौकसे द्वारा फरियादी सागर चौकसे निवासी आदर्श बिजासन नगर इन्दौर के साथ अडीबाजी कर शराब पीने के रूपये मांगे, रूपये न देने पर मारपीट की गई। आरोपी शुभम चौकसे को दिनांक 13/08/2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी शुभम चौकसे जमानत पर रिहा होते ही क्षेत्र में पूनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने लगा । थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा आरोपी शुभम चौकसे के विरूद्ध रासुका प्रकरण तैयार कर डीसीपी महोदय जोन 2 नगरीय इन्दौर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय के प्रतिवेदन पर माननीय न्यायालय जिला दण्डाधिकारी इन्दौर शिवम वर्मा द्वारा अपने आदेश दिनांक 24/09/2025 में विचारण उपरांत आरोपी शुभम चौकसे को केन्द्रीय जेल इन्दौर में निरूद्ध रखने हेतु आदेशित किया गया । आरोपी शुभम चौकसे को दिनांक 24/09/2025 को गिरफ्तार कर दिनांक 25/09/2025 को केन्द्रीय जेल इन्दौर में दाखिल किया गया ।

सराहनीय कार्य
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर0 डी0 कानवा एवं उनकी टीम – उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, आरक्षक जैवेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र राजपूत, मनीष वर्मा, राजेन्द्र चुण्डावत व मोहरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।









