Hathras Hospital Fire News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बांगला जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने एक वार्ड में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। वार्ड में आग लगने उसमें उपचार को भर्ती मरीजों में अचानक भगदड़ मच गई। सब अपनी जान बचने के लिए उधर उधर भगाने लगे। जिला अस्पताल में अचानक भगदड़ मचने से वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और हादसे की सूचना तत्काल स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह वार्ड में लगे एसी की आग को बुझाया गया। वार्ड में आग लगने से अस्पताल धुआं धुआं हो गया।
आपको बता दे कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित बांगला जिला अस्पताल में आज दोपहर एक वार्ड में लगे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग लगने से वार्ड में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचने के लिए मरीज और उनके तीमारदार वार्ड से बाहर निकलकर भागे। आग लगने के कारण अस्पताल के वार्ड में धुआं धुआं हो गया। जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों सांस लेने में परेशानी होने लगी। अचानक वार्ड में आग से स्वास्थ्य कर्मियों के अफरा तफरी मच गई।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से AC में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन वार्ड में भर्ती मरीजों की सांस एक बार को थम से गई। वही हादसे की जानकारी इलाका पुलिस को दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।










