Bihar Vidhan Sabha Election में NDA की प्रचंड जीत पर लोजपा (रामविलास) द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर निकाला गया विजय जुलूस

Bihar Vidhan Sabha Election : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भव्य विजय जुलूस एवं जश्न का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है और झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी अपने संगठनात्मक विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। यह विजय जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और युवा नेतृत्व की दिशा में बढ़ते विश्वास का परिणाम है।

WhatsApp Image 2025 11 15 at 1.51.35 PM

इस अवसर पर उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, अभिषेक राय, अदित्य प्रधान, ममता रंजन, शिव जी कुमार, लाल बहादुर राम, रतन पासवान, उत्तम राय, विष्णु सोनी, हाफिज़ुल हसन, ज्योति हेरो, दीपिका हेरो, सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment