Gomia : गोमिया प्रखंड के स्वांग न्यू माइंस में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन को लेकर रविवार को विजय सिंह की अध्यक्षता में एक समिति की बैठक हुई। यह आयोजन स्वांग न्यू माइंस स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में किया जाएगा।
यज्ञ की तैयारियों के लिए ग्रामीणों ने एक समिति का गठन किया है और जिम्मेदारियां बांटकर काम शुरू कर दिया है। शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम 19 जनवरी 2026 से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। इसका समापन 27 जनवरी 2026,को पूर्णाहुति होगा।

इस बैठक में अध्यक्ष रासबिहारी सिंह, सचिन विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष केबी पाण्डेय, उपसचिव मिर्जा प्रसाद, उदयमान सिंह, रामधीन प्रसाद, रविंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।










