महोबा ( Mahoba ) जिले में पुलिस प्रशासन ने अबैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कबूतरा डेरा पर अबैध शराब बनाने वाली भट्टी सहित हजारों लीटर लहन नष्ट कर भारी मात्रा में अबैध शराब को नष्ट किया है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की इस कार्यवाही से अबैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।
दरअसल जिले में अबैध कच्ची शराब व तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मुढारी गाँव के बाहर स्थित कबूतरा डेरा पर पुलिस और प्रशासन की सँयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब तैयार करने वाली भट्टी, बॉयलर ड्रम, और टंकियों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया है।

इस दौरान 5 हजार लीटर से अधिक लहन एवं 120 लीटर कच्ची शराब पर प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा है। जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गौंड ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सुनसान एरिया में अवैध शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था । जिस पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से 5 हजार लीटर लहन और 120 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया है ।










