Mulayam Singh Jayanti : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मुलायम सिंह अमर रहें का नारा लगाया ।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में बच्चों क़ो फल बाँटा गया और गरीबों क़ो कंबल वितरित करते हुए पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनैतिक संघर्षो पर प्रकाश डाला।
गोष्ठी मे सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफर उल्लाह खान बंटी, पूर्व विधायक रमेश गौतम, अनिल यादव, एस निरंजन, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नूदेवी, मयंक मिश्र, वैभव श्रीवास्तव, सैय्यद सैफ, देवीदयाल यादव, सुंदरलाल बाजपेयी, नदीमलहक तन्नू नें अपने विचार व्यक्त किए ।










