Cyberpeace Foundation : रांची में साइबरपीस फाउंडेशन का प्री-समिट कार्यक्रम, डिजिटल क्रिएटर्स को मिली एआई सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग

Cyberpeace Foundation : साइबरपीस फाउंडेशन ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एआई सेफ्टी फॉर चेंज-मेकर्स’ नामक विशेष प्री-समिट कार्यक्रम का आयोजन रांची के लेवल–7 में शाम 5 बजे किया। कार्यक्रम में डिजिटल क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल लीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में साइबरपीस फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत कुमार, शिवांगी रॉय तथा पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने तेजी से बदलते डिजिटल माहौल में सुरक्षित और जिम्मेदार ऑनलाइन उपस्थिति की आवश्यकता पर जोर दिया।

पहले सत्र में साइबरपीस की सीनियर ट्रेनर अनिंदिता मिश्रा ने इन्फ्लुएंसर्स की डिजिटल भूमिका और उनके सामने आने वाले साइबर खतरे विस्तार से समझाए। उन्होंने सोशल इंजीनियरिंग, फ़िशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सिक्योरिटी और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की अहम जानकारी दी। साथ ही फर्जी ब्रांड कोलाबोरेशन, फ्रॉड लिंक और स्कैम प्रमोशन की पहचान करने के तरीके बताए। अनिंदिता ने भारत में उपलब्ध साइबर हेल्पलाइनों—1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल सहित अन्य रिपोर्टिंग माध्यमों के बारे में भी जागरूक किया।

दूसरे सत्र में पीटीआई के गौरव लालित ने पीटीआई फैक्ट चेक यूनिट के कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और बताया कि आज के समय में डीपफेक वीडियो, एआई-जनित तस्वीरें, गलत सूचनाएं और डिजिटल मैनिपुलेशन किस तरह तेजी से बढ़ रहे हैं। लाइव उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि डीपफेक किस तरह जनमानस को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स के लिए सत्यापन प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई है।

News Nation Bharat 3 7

लेवल–7 द्वारा पॉवर्ड यह कार्यक्रम डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक जागरूकता मंच ही नहीं, बल्कि सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं और जिम्मेदार एआई उपयोग को समझने का व्यावहारिक प्रशिक्षण स्थल भी साबित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—समाज को प्रभावित करने वाले इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल नेताओं को गलत सूचना, साइबर हमलों और एआई के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना, ताकि वे जिम्मेदार और भरोसेमंद ‘वॉइस ऑफ चेंज’ बन सकें।

Other Latest News

Leave a Comment