रायबरेली आजाद शक्ति सेवा संगठन ( Azad Shakti Seva Sangathan ) की ओर से रायबरेली सिविल कोर्ट में सामाजिक न्याय के पितामह, उसके संरक्षक रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्तमंत्री पूर्व रक्षामंत्री एवम पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह जिन्हें स्नेह से लोग राजा मांडा भी कहते हैं उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र को माल्यार्पण करके मनाई गई।
इस अवसर पर आजाद शक्ति सेवा संगठन के अध्यक्ष सेंट्रल बार के संयुक्त मंत्री, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव, सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त मंत्री प्रशासन गोविंद सिंह एडवोकेट ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने आजाद भारत में सामाजिक न्याय को मूर्त रूप देने का काम किया। वीपी सिंह जी ने राजनैतिकता को दिशा देने का कार्य किया, और उन्होंने डा.बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न देने का काम किया। संगठन के संगठन मंत्री विजय भदौरिया एडवोकेट कहा विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने देश की आजादी के बाद जो उपेक्षित वर्ग था उसको उसके हिस्से की हिस्सेदारी दिलाने का काम किया है।

सेंट्रल बार के पूर्व संयुक्त मंत्री विनोद सिंह ने कहा की विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने बाबा साहब अंबेडकर के तैलचित्र को देश की संसद हाल में स्थापित कराने का काम किया। उनको भारत रत्न दिया।
पूर्व संयुक्त मंत्री संगठन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह मेजर ने कहा कि देश की राजनीति में कोई अब तक विश्वनाथ प्रताप सिंह की तरह राजनेता ना हो सका है और न भविष्य में होगा।
संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ दिवाकर सिंह एडवोकेट ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने देश के पिछड़े दबे कुचले शोषित लोगों को उनके हक और अधिकार देने का काम किया।
संगठन के हरचंदपुर विधानसभा के प्रभारी अरुण सिंघानिया एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब को आजादी के बाद अगर किसी ने सम्मानित करने का काम किया तो वह पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी थे।
संगठन के सदर विधानसभा प्रभारी शैलेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने आजाद भारत में वह कर दिखाया जिसे कभी कोई राजनेता करने का विचार मात्र तक नहीं कर सकता था।










