Chandausi : चंदौसी व्यापार मंडल ने रेलवे अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, रेलवे की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल

चन्दौसी : चन्दौसी (Chandausi) नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों की शंटिंग के दौरान पहले मालगाड़ियों को निकाला जाता है, जबकि यात्री ट्रेनों को खड़ा कर दिया जाता है। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनें ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें भी अपने निर्

Feb 21, 2026 - 10:11
Updated: 5 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-12-1.jpg

चन्दौसी : चन्दौसी (Chandausi) नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों की शंटिंग के दौरान पहले मालगाड़ियों को निकाला जाता है, जबकि यात्री ट्रेनों को खड़ा कर दिया जाता है। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनें ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पहुंचती हैं।

जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि यात्री ट्रेनों में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं, जिनमें छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल होते हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट जाती हैं, समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और यात्रियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

शाह आलम मंसूरी ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को नजरअंदाज कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। यात्रियों की ट्रेनें आम जनता से जुड़ी होती हैं, ऐसे में उन्हें बेवजह खड़ा करना जनता के साथ अन्याय है।

ज्ञापन सौंपते समय संगठन ने साफ कहा कि यदि इस व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए, पहले पैसेंजर व लंबी दूरी की ट्रेनों को निकाला जाए, बाद में मालगाड़ियों की शंटिंग की जाए, लंबी दूरी की ट्रेनों को बेवजह खड़ा न किया जाए

रेलवे संचालन व्यवस्था में सुधार कर यात्रियों की परेशानी दूर की जाए, ज्ञापन में व्यापारी नेता शुभम अग्रवाल तुषार क्रिस्टल विक्की रस्तोगी अभय बबलू ठाकुर रितिक वार्ष्णेय मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User