SIR सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश, लंबित मामलों का प्राथमिकता से होगा निष्पादन

डीईओ-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने विभिन्न केंद्रों और एनआईसी कार्यालय का किया निरीक्षण

बोकारो: एसआईआर (SIR) सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार, 24 अक्टूबर को विभिन्न केंद्रों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनआईसी कार्यालय पहुंचकर सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न केंद्रों एवं कार्यालयों में चल रहे सुनवाई कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों, कार्य निष्पादन की स्थिति और सुनवाई के दौरान आ रही समस्याओं की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें निष्पादन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने एसआईआर (SIR) कार्य को गंभीरता से लेते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मैपिंग कार्य की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ कार्यों की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जा सकें।

Other Latest News

Leave a Comment