International Health Coverage Day : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली (Raebareli) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), ITI कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को बताया गया कि हर वर्ष 12 दिसंबर को दुनिया अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC Day) मनाती है – यह याद दिलाने के लिए कि गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा किसी विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) स्वास्थ्य के मानव अधिकार को बढ़ावा देने का एक साधन है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए गए नए सतत विकास लक्ष्यों में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को शामिल किया गया है।

इस अवसर जिला चिकित्सालय से आये हुए डा0 दीपेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के तहत सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने का प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की है। इसमें वित्तीय जोखिम से सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच और सभी के लिए सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवश्यक दवाओं और टीकों तक पहुंच शामिल है। डा0 दीपेन्द्र सिंह के द्वारा वृद्धजनों को योग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस आयोजित शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, कंचन, वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय सिंह, भण्डारी अनुज श्रीवास्तव, लेखाकार हिमाँशु उपस्थित रहें।










