Raebareli: जवाहर विहार में सार्वजनिक राशन वितरण पर उठे सवाल, कंप्यूटराइज्ड कांटे के पास मिले बाटों का वीडियो वायरल

Raebareli: रायबरेली में दिनांक 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को समय किरीब 4 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी, राजाजीपुरम स्थित उचित दर राशन की दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुकान की कोटेदार सारिका बताई गई हैं। भोला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कंप्यूटराइज्ड कांटे के पास अलग-अलग बाट रखे दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद राशन वितरण में कथित घटतौली की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, केवल बाट दिखाई देने से अनियमितता की पुष्टि नहीं होती। इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।समाजतक फाउंडेशन विजय प्रताप सिंह ने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटे,बाटों, ई-पॉस (e-PoS) मशीन के रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और वितरण अभिलेखों की जांच के साथ राशन कार्डधारकों से भी जानकारी लेने की मांग उठाई है।

विजय प्रताप सिंह का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में पूरा राशन मिलना चाहिए। यदि जांच में घटतौली या अन्य अनियमितता प्रमाणित होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह वीडियो और शिकायत का संज्ञान लेकर कब जांच शुरू करता है। निष्पक्ष जांच से ही राशन वितरण की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।

Other Latest News

Leave a Comment