Raebareli : महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित राजा चन्द चूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छात्रों के साथ गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ितों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दो छात्रों को डंडों से पीटा हैं।जिससे एक छात्रा के हाथ में गंभीर चोट आई तो वही दूसरे छात्र को भी काफी चोटें आई है। पीड़ित छात्र के पिता राज मौर्य निवासी ग्राम पूरे गया बक्स का पुरवा मजरे पोखरनी ने बताया कि 15 दिसंबर को दोपहर लगभग 12 बजे उनका पुत्र राज स्कूल गया था। वहां प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार सिंह ने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों से जमकर मारपीट की।

दूसरे छात्र शिवम निवासी लालगंज ने बताया कि बच्चे लड़ रहे थे। उसी को लेकर उनके साथ मारपीट प्रिंसिपल द्वारा की गई है। राज मौर्य के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई और बच्चों तथा परिजनों को विद्यालय से भगा दिया गया। दोनों घायल बच्चों में राज और शिवम का इलाज परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में कराया गया, तो वही परिजनों ने लिखित शिकायत कोतवाली महराजगंज में की है।
मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रधानाचार्य अवकाश पर हैं वापस आते ही पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।










