Ranchi : झारखंड राज्य के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य यानि झारखंड के 25 वें वर्षगांठ पर रत्न श्री पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन शनिवार 20 दिसंबर को रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में किया गया। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खास रहा हिंदी फिल्म नदिया के पार की मशहूर अभिनेत्री साधना सिंह ( गुंजा ) की उपस्थिति। जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।जहां उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजिका साधना झा कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन उनका एक सपना था, जो आज सभी के सहयोग और समर्थन से साकार हो पाया। उन्होंने कहा कि हमारा सपना था कि झारखंड की 25वीं वर्षगांठ को कुछ विशेष तरीके से मनाया जाए। सभी सहयोगियों, अतिथियों और टीम के अथक प्रयास से यह भव्य आयोजन संभव हो सका, विशेष रूप से वसीम आलम, डेजी सिंह ,सुनीता सराफ, अवधेश ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, हर पल साथ दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह एवं प्रेरणादायक संदेशों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। रत्न श्री पुरस्कार समारोह ने न केवल झारखंड की गौरवशाली पहचान को रेखांकित किया, बल्कि राज्य के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करने का भी कार्य किया।

इस मौके पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. राजेंद्र कुमार हज़रा, डॉ. डेज़ी सिन्हा, स्वीटी कुमारी, नेहा थापा, सोनल, सौकत ख़ान, डॉ. स्वेता प्रिया, मधु संजीव, वंदना, उपाध्याय, सुभांगी, माद्री शाहप्रीति कुमारी, रीना सहाय, सोनाली भट्टाचार्य, वीणा श्री, विस आरोग्यम, मारिया साहेब, आसिफ़ ख़ान, सुनीता सर्राफ, सादिया, गुंजन चौहान, सुपर्णा चौधरी, अनु पाठक, सबिता मिश्रा, रश्मि रंजना, डॉ. कविता गुप्ता, आश्वी अग्रवाल, अव्यांश अग्रवाल, सुदीप्ता सरकार, मंजू मिंज़, मसूद जी, अभिलाषा चौधरी, गुंजन सिंह, निर्मला सोनी, डॉ. मेघा रानी, अग्रिया प्रदर्शनी, गीतांजलि अधिकारी, संगीता सिंह, प्रीतम कुमार, डी.जे.डोमा शिप्रा, संजय मिश्रा, संतोष कुमार, देव ज्योति, शशि सहाय, रीना गुप्ता, डॉ. बिमलेश, डॉ. पंकज, निशांत, सिद्धेश जाधव, सुवर्णा, डेज़ी सिन्हा, हुमा, दीपक राणा, संगीता जी, अमृत जी (कैमरा), अवधेश ठाकुर, वसीम आलम शामिल थे।










