Ranchi : आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने क्रिसमस पर्व पर दिया बड़ा संदेश, कहा – क्रिसमस हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ का संदेश देता है

Ranchi : क्रिसमस (Christmas) के पावन अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने सभी श्रद्धालुओं और जनता को दिल से शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है। आर्चबिशप ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का असली अर्थ सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, शांति और सभी के प्रति प्रेम है।

उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म हमें यही सिखाता है कि हम सब एक-दूसरे को भाई-बहन समझकर प्रेम और सद्भाव से रहें।

उन्होंने आगे कहा कि क्रिसमस हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ का संदेश देता है। हमें धार्मिक और जातिगत नाम पर विभाजन रोक कर एक दूसरे के साथ मेल-जोल से रहना चाहिए। भारत विभिन्न समुदायों के शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का उदाहरण है और यह संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।

News Nation Bharat 7 17

आर्चबिशप विंसेंट आइंद के इस संदेश ने सिर्फ ईसाई समुदाय ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और समुदायों से जुड़े लोगों में भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत किया है।

Other Latest News

Leave a Comment