Gomti Jeevan Yatra : उन्नाव जिले में मोहम्मदी (खीरी) मोहम्मदी तहसील क्षेत्र मे गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही गोमती जीवन यात्रा के पांचवें दिवस पर यात्रा मोहम्मदी पहुँची। इस अवसर पर एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरुद्र प्रताप सिंह ने दीनदयाल पुरम, मोहम्मदी में जनसमूह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि गोमती जीवन यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, दार्शनिक और सामाजिक चेतना का आंदोलन है। गोमती को प्लास्टिकमुक्त करना, उसकी नियमित साफ-सफाई करना और उसके संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है।

गोमती केवल नदी नहीं, वह आध्यात्मिक चेतना की धारा है। ”यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल सिरसा घाट आश्रम पहुँचा, जहाँ आश्रम के बाबा के साथ गोमती के वर्तमान स्वरूप, उसके अध्ययन और संरक्षण को लेकर गहन संवाद हुआ। इसके पश्चात मुक्ति धाम पर विधिवत गोमती आरती का आयोजन किया गया। आरती के माध्यम से गोमती मैया के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई और उनके निर्मल एवं अविरल प्रवाह की कामना की गई।
इस अवसर पर रूरल हब के संयोजक गौरव गुप्ता, लोक भारती के जिला संयोजक अतुल रस्तोगी, तथा ब्लॉक प्रमुख पुत्र अतुल बाजपेई सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं गोमती प्रेमी उपस्थित रहे।










