Raebareli : रायबरेली के सलोन में एक सात वर्षीय बच्चा ने अपना पहला रमजान का रोजा रखा। नगर पंचायत सलोन के वार्ड आसियाना नगर निवासी अलबक्श हाशमी ने रात में सहरी खाई और पूरे दिन रोजा रखा। अलबक्श के दादा मोहम्मद असलम ने बताया कि रात में शहरी के वक्त जाग कर जिद किया कि दादा कल का रोजा में भी रखूंगा पूरे परिवार ने बच्चों के जज्बे को हौसला दिया जिसके सहारे सारा दिन वह रोज की हालत में गुजरा।
परिवार ने इस खास मौके पर रोजा कुशाई का आयोजन किया। शाम को इफ्तार के समय पूरा परिवार एकत्र हुआ। अलबक्श के दादा मोहम्मद असलम, दादी फातिमा बेगम, पिता सलमान खान, अरबी चाचू मोहम्मद, फरहान हाशमी, बहन अक्सा हाशमी, हाशमी, बुवा सनोवर उनसा मौजूद थे।

इफ्तार में अलबक्श के चाचू मोहम्मद फरहान हाशमी, अक्सा हाशमी, अनसा, करी अनस इरफानी, हाफिज कासिम हाशमी, शामिल हुए। इस खास मौके पर उपस्थित रहीं। सभी ने एक साथ दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार किया। इस दौरान सभी ने देश में शांति और समृद्धि की दुआ मांगी।










