Raebareli: पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी ने पदक प्रदान कर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की

Raebareli में पुलिस के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। एसपी रवि कुमार ने पुलिस कार्यालय में पदक पहनाकर सम्मानित किया और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Raebareli: पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए रायबरेली में तैनात नौ अधिकारी एवं कर्मचारियों को गृह मंत्रालय,भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति मिली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसपी रवि कुमार ने आज दिनांक 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को समय करीब 4:00 बजे पदक पहनाकर सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पदक उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाना विभाग के लिए गौरव की बात है।

एसपी ने सभी पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह पूर्ण निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखेंगे।

गृह मंत्रालय की स्वीकृति के तहत सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक नासिरउद्दीन, उपनिरीक्षक जगमोहन यादव, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी अवधनारायण यादव, मुख्य आरक्षी सत्यजीत सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी युवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी रामचन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की तैनाती डलमऊ थाना, न्यायिक सम्मन सेल, थाना भदोखर, यातायात, कोतवाली नगर सहित विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों में बताई गई है। पदक मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों और सहकर्मियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

Other Latest News

Leave a Comment