Raebareli: रायबरेली में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 1:00 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को रायबरेली जिले में मतदान जारी रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बेटे एवं ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह के साथ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत की और भाजपा प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। जनरेशन-जी (Gen Z) से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके मतदान के बाद जिले में चुनावी गतिविधियां और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जारी मध्याह्न 12 बजे की आधिकारिक अपडेट के अनुसार, रायबरेली में स्नातक निर्वाचन में 15.47 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 30.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
वहीं, सरेनी क्षेत्र में भी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन के बूथ संख्या 321 पर कुल 733 मतदाताओं में से 73 तथा बूथ संख्या 322 पर 758 मतदाताओं में से 54 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार दोनों बूथों पर कुल 127 मत पड़े। शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 229 पर 288 मतदाताओं में से 55 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।राजनीतिक मुकाबले की बात करें तो सपा प्रत्याशी कांति सिंह और भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव परिणाम को लेकर दोनों पक्षों की निगाहें मतदाताओं के रुझान पर टिकी हैं।










