Aaj ka Rashifal 08 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 08 January 2026: विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947, माघ मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष दशमी तिथि। नक्षत्र, विशाखा (पूर्वाह्न तक), उसके बाद अनुराधा। योग, शोभन से अतिगंड तक। करण, तैतिल से वणिज तक। चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनात्मक गहराई और परिवर्तन की ऊर्जा प्रदान करता है।

यह दिन रविवार होने से सूर्य देव की कृपा से भरा है। स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक निर्णय लें। राहुकाल दोपहर 4:30 से 6:00 बजे तक (लगभग, शहर अनुसार भिन्न) रहेगा, इस समय महत्वपूर्ण कार्य टालें। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक शुभ है। उत्तरायण और शिशिर ऋतु में ग्रहों की स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है। अपनी चंद्र राशि अनुसार राशिफल पढ़कर दिन की योजना बनाएं और सकारात्मक रहें।

राशिफल :- गुरुवार 08 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 08 January 2026

मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि : –
आज आपको काम को लेकर कुछ नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और आप अपनी जिम्मेदारियां से भी घबराएंगे नहीं व उनका डटकर सामना करेंगे। यदि कोई समस्या आएगी, तो उसको लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटें। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह उलझने से बचना होगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई करने की सोचेंगे, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को समय से निपटाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी की सौम्यता आप पर बनी रहेगी। आपको बिजनेस में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी का पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि इससे आपकी छवि पर असर पड़ेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आपने यदि कोई लेनदेन किया है, तो आप उसे पूरी लिखापढ़ी करके करें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप जल्दबाजी के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सरकारी योजनाओं को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह रोमांटिक भरा रहेगा, जो उनको खुशी देगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आज आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा ना लगे, इससे आपका व्यर्थ में समय बर्बाद ही होगा।

कन्या राशि : –
आपको घर-परिवार में चल रही समस्याओं को भी मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। परिवार में कुछ सदस्यों के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, जिन्हें आप एक-एक करके समाप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में समस्याएं लेकर आ सकता है, क्योंकि आपका धन को लेकर कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, उनके करियर में भी कोई समस्या बढ़ सकती है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा, नहीं तो उसे बेवजह की लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

वृश्चिक राशि : –
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कहीं विदेश जाने की भी योजना बना सकते हैं। आप यदि किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जाएं, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। प्रेम और सहयोग की भावना को अपने से दूर ही रखें।

धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों का रिश्ता काफी बेहतर होगा और आप आगे तक की प्लानिंग करेंगे।

मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बनें, क्योंकि राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना अवश्य करना पड़ेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आप अपनी चीजों की रक्षा स्वयं करें। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। आप अपने खाने-पीने में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। बिजनेस में आप अपने विरोधियों पर नजर रखें। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

मीन राशि : –
आज आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी होने ना दे। कार्य क्षेत्र में आपको काम को लेकर प्रशंसा होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी पुराने लेनदेन से भी छुटकारा मिलेगा और कोई कानूनी मामला आपको समस्या दे सकता है।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment