Aaj ka Rashifal 09 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 09 January 2026: नए साल की शुरुआत में 9 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जबकि धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बन रहा है। गुरु-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि से राजयोग का प्रभाव भी दिखाई देगा, जो कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर उन्नति और रिश्तों में सुधार के संकेत देता है। यह दिन व्यावहारिक ऊर्जा, रणनीतिक निर्णय और साहसिक कदमों के लिए अनुकूल है। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्र नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएंगे। जानिए अपनी राशि का विस्तृत फलकथन और दिन को सफल बनाएं।

राशिफल :- शुक्रवार 09 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 09 January 2026

मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में कुछ तकनीकी समस्या के कारण आपके काम रुक सकते हैं, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि वहां भी आपको मुश्किलें अवश्य आएंगी। जीवनसाथी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। भगवान के भक्ति में भी आपका खूब मन लगेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा। आप संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर एक नई राह दिखाएंगे, जिससे वह आगे कामों को भी आसानी से कर सकेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप वापस मांग सकते हैं।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपको बड़ों के सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन कुछ विरोधी ऐसे होंगे, जो कि आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जिन्हें आपको सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

सिंह राशि : –
आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। अपने यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम लिया था, इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा और यदि कोई कहीं बाहर रहते हैं, तो भाई उसको सपोर्ट अवश्य करेंगे। आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान से करना होगा, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है। कोई सरकारी मामला यदि पेंडिंग था, तो उसकी भी आपको सुध बुध लेनी होगी।

कन्या राशि : –
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद साथी से मिलने का मौका मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जो लोग अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड है, तो वह लटकेंगे अवश्य, आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकते हैं।

तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी में किए गए प्रयास बेहतर होंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको किसी की से यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। बिजनेस को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और घर-परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी।

वृश्चिक राशि : –
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम को लेकर आप यदि जल्दबाजी करेंगे, तो उसमें भी कोई गड़बड़ी हो सकती है। आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने आपसी रिश्तों में चल रही समस्याओं को भी दूर करेंगे।

धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ नये कामों को शामिल करेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी को आपकी कोई बात पसंद नहीं आयेगी, जिससे छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा और राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर प्रवेश करें क्योंकि वहां आपको नॉलेज ना होने से लोग परेशान अवश्य करेंगे।

मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई गले से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और आपकी लापरवाही आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई -लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि : –
आपको काम को लेकर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को थोड़े काम पर ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उनको आज कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपको पारिवारिक मामलों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

मीन राशि : –
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी और आप किसी निवेश को करने की भी सोचेंगे, लेकिन आप उसमें कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आपको टेंशन दे रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment