Aaj ka Rashifal 09 March 2026 : आज के राशिफल से जानें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन का हाल, शुभ मुहूर्त और लकी नंबर

Aaj ka Rashifal 09 March 2026 : 9 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा वृश्चिक या तुला में गोचर कर रहा है, जिससे भावनात्मक उतार-चढ़ाव, धन-लाभ के योग और करियर में नए अवसर बन रहे हैं। कई राशियों के लिए बुधादित्य योग और अन्य शुभ संयोजन सक्रिय हैं, जो सफलता, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख प्रदान कर सकते हैं। आज का राशिफल आपको दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा देगा।

राशिफल :- सोमवार 09 मार्च 2026/Aaj ka Rashifal 09 March 2026

मेष राशि
आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार या कामकाज में अच्छा आर्थिक फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पुराने रिश्तों में सुधार होगा, जिससे कोई बड़ा लाभ या सफलता हाथ लग सकती है। बोलचाल में सावधानी बरतें और गुस्से पर काबू रखें। मन में कुछ नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। अदालती या कानूनी मामलों से दूर रहें। खुद में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, नए मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन काफी अच्छा और सकारात्मक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बात पर तनाव आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने और मस्ती करने का मौका मिलेगा, लेकिन दोस्तों पर ज्यादा खर्च हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। नौकरी में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन शुभ और फायदेमंद रहेगा। व्यापार में विस्तार की सोच बनाएंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा और दिन व्यस्तता में बीतेगा। मेहनत और लगन से किए कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन आने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के संकेत हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी मित्र का आना संभव है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन सामान्य से मिला-जुला रहेगा। धन कमाने के अच्छे अवसर बनेंगे। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर और सलाह लेकर ही लें। पैसे उधार देने-लेने से बचें। छात्रों को करियर में सफलता मिलने से खुशी होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च होने की आशंका है। यात्रा करना फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि
आज का दिन औसत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कुछ चुनौतियां भी आएंगी। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति के योग हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें। संतान से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना अच्छा पुण्य कार्य होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक या पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। बोलचाल में संयम रखें और नकारात्मक सोच से दूर रहें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। दोस्तों से मुलाकात का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी खुशी मिलेगी।

धनु राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोगजारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि

आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ राशि
आज सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं, जिससे आर्थिक हालात मजबूत होंगे। समाज में इज्जत और मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं। अगर कोई बीमार है, तो उसकी हालत में सुधार होगा। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment