Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आ रहा है। इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी, जिससे उन्हें करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं, कुछ जातकों को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला तनाव बढ़ा सकता है। अनावश्यक भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान की शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उनके शिक्षकों से बात करना उचित रहेगा। मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी।

वृषभ राशि
यह दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी दिन शुभ है। किसी पुरानी गलती से सबक लेना महत्वपूर्ण होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। संतान को दी गई कोई जिम्मेदारी वह सफलतापूर्वक पूरी करेगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी भी गलतफहमी को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।
कर्क राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और बॉस कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि, अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और दूर रह रहे किसी परिजन से भी अच्छी खबर आ सकती है।
सिंह राशि
यह दिन मेहनत और लगन से काम करने का है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुरानी गलती से सबक लेना जरूरी है, इसमें कोई ढिलाई न बरतें। संपत्ति को लेकर कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता होगी।
कन्या राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने आंख और कान खुले रखकर काम करें, क्योंकि कोई आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना हित में रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में साथी से मुलाकात संभव है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ खास लोगों से संपर्क होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। काम को लेकर मन में नए विचार आएंगे। बॉस से कोई पुरस्कार या पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
व्यापारियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। यदि किसी के साथ साझेदारी में काम करते हैं, तो वह सफल रहेगी। आपके कार्यों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लेना आवश्यक है।
धनु राशि
राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा है। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। यदि कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर के जरूरी कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। कुछ पारिवारिक मामले समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कठिन कार्य से घबराएं नहीं।
कुंभ राशि
आज आप अपने अच्छे कामों से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर की मरम्मत आदि का काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। नौकरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें और सतर्कता बरतें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










