Aaj ka Rashifal 15 November 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जान आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 15 November 2025 : 15 November 2025 को उत्पन्ना एकादशी का पावन दिन है। चंद्रमा कन्या-तुला राशि में संचार करेगा, जो अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। नीचे 12 राशियों के लिए दैनिक राशिफल दिया गया है।

मेष राशि

आज आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, इसलिए प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को भी जानने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, जिससे वह फूले नहीं समाएंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपका किसी करीबी से वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्र से सावधानी बरतनी होगी। किसी सामाजिक आयोजन में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहनों के प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा टास्क मिलेगा, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। आप अपने कामों से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में नोंक झोंक होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है। धन को लेकर आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपको अपनी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं ।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। राजनीति की ओर प्रयास कर रहे लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। करियर में आपको कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामों से लोगों को खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। खर्चों के कारण आपकी जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आपको खर्चों को कंट्रोल करना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ खटास आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके अनुभव का अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को लेकर यदि कोई टेंशन है, तो आप उसे परिवार के सदस्यों से बातचीत करके निपटा लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा। आप काम को लेकर आलस्य करेंगे, जो बाद में आपके लिए टेंशन बनेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। यदि आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, तो वहां आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपकी किसी बात को किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लड़ाई-झगड़ा खड़ा हो सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरने से आप परेशान रहेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी चिंताओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment