Aaj Ka Rashifa: आज 22 मार्च 2026, रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। बुधदेव कुंभ राशि में मार्गी होकर संचार, व्यापार और आर्थिक मामलों में राहत ला रहे हैं, जबकि चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर ऊर्जा, साहस और नई शुरुआत का संचार कर रहा है। यह दिन मानसिक स्पष्टता, रुके कामों में गति और व्यक्तिगत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शुभ है। मेष, सिंह, धनु राशि वालों में उत्साह बढ़ेगा, वहीं वृषभ, कन्या, मकर को करियर-आर्थिक मजबूती मिल सकती है। ग्रहों की यह अनुकूल चाल जीवन में सकारात्मक बदलाव और चुनौतियों पर विजय का संकेत दे रही है।
मेष राशि
आज आपको सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत है। आसपास कुछ लोग आपके प्रयासों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी बातें और प्लानिंग सबके साथ न शेयर करें। शेयर बाजार में निवेश किया है तो इसमें उतार-चढ़ाव संभव है, धैर्य बनाए रखें। संतान के करियर को लेकर आपका ज्यादा ध्यान रहेगा और उनके भविष्य से जुड़े अहम निर्णय भी हो सकते हैं। परिवार की खुशियाँ देखकर मन खुश रहेगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया था तो उसकी वापसी की उम्मीद है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ राशि
आज सारे ध्यान अपने काम को ठीक ढंग से निपटाने पर केंद्रित रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करें, क्योंकि जल्दबाजी में छोटी गलती भी बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर तारीफ या कोई तोहफा दे सकते हैं। सरकारी कामों में पूरी जानकारी के बिना कोई कदम न उठाएँ। पुरानी किसी गलती का पता चलने से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा। दूसरों की मदद करना अच्छा है, मगर ज्यादा उलझने से अपना काम प्रभावित हो सकता है। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें और बातचीत में शब्दों पर नियंत्रण रखें। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है। माता-पिता से अच्छा तालमेल रहेगा और उनकी सलाह आपके काम आएगी।
कर्क राशि
आज काफी सुखद और संतोषजनक दिन रहेगा। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित होगी। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान को उनकी पसंद का कोर्स जॉइन कराने का निर्णय हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।
सिंह राशि
व्यापारियों के लिए आज बहुत अच्छा दिन हो सकता है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा और नए मौके भी आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीम के साथ मिलकर बड़े काम निपटाने का अवसर मिलेगा। प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कन्या राशि
आज सकारात्मक और शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। दोस्तों से रिश्ते और मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ दिख रहा है। विरोधियों की बातों में आकर जल्दबाजी न करें। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से धनलाभ के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
भाग्य आज आपके साथ अच्छा साथ देगा। प्रॉपर्टी खरीदने या इससे जुड़े बड़े फैसले लेने का उत्तम समय है। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने पर भी लाभ होगा। धन संबंधी काम सुचारु रूप से चलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझदारी बनी रहेगी। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप से परेशानी बढ़ सकती है। पिताजी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच लें। जल्दबाजी में फैसला नुकसानदायक हो सकता है। घर की सजावट और माहौल सुधारने पर ध्यान देंगे। ज्यादा मौज-मस्ती जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकती है, संतुलन जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। ऑफिस की कोई बड़ी दिक्कत हल हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।
धनु राशि
आज आपकी इज्जत और प्रभाव में इजाफा होगा। दूसरों के मामलों में बेवजह टिप्पणी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। अनजान लोगों की बातों में न आएँ। परिवार की कुछ पुरानी परेशानियाँ फिर उभर सकती हैं, जिन्हें बड़े-बुजुर्गों की मदद से सुलझाएँ। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
मकर राशि
कुछ कामों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। संतान को मनचाही नौकरी न मिलने से थोड़ा दुख हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर ज्यादा बोझ न डालें। किसी की बातों पर तुरंत यकीन न करें। स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव रह सकता है। पारिवारिक किसी मुद्दे से भी चिंता बढ़ सकती है, धैर्य रखें।
कुंभ राशि
आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से अटका सरकारी काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। यात्रा या भ्रमण के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। अपने शौक और पसंदीदा चीजों पर खर्च होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, छोटी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मीन राशि
आज लाभ का दिन रहने वाला है। अटका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। व्यापार की जो योजनाएँ रुकी हुई थीं, वे फिर शुरू हो सकती हैं और खुशी देंगी। परिवार में नए मेहमान के आने से माहौल हर्षित रहेगा। प्रेम संबंध में साथी के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










