आज का राशिफल – 26 मार्च 2026, गुरुवार के लिए खास भविष्यवाणी,राशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल: आज बुधवार, 25 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। नवरात्रि की महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जानिए अपनी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा – सफलता, सावधानी और नए अवसरों से भरा यह दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।

आज का राशिफल/वृहस्पतिवार, 26 मार्च 2026

मेष राशि

आज आपको किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता मिलने के मजबूत संकेत दिख रहे हैं। ऑफिस में बॉस के साथ अच्छा तालमेल बनेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देने से बचें। अगर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो फैसला बहुत सोच-समझकर लें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर हल्की चिंता रह सकती है।

वृषभ राशि

आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और पुरानी गलतियों से सीखकर आप आगे बढ़ेंगे। संतान की संगति को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उन पर ज्यादा ध्यान दें। अपनी सेहत की उपेक्षा न करें, छोटी समस्या भी बढ़ सकती है। आज छोटी यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिससे मन हल्का और तरोताजा रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहने वाला है। आप अपनी माँ को ननिहाल वाले रिश्तेदारों से मिलाने ले जा सकते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। व्यापार में कुछ नए बदलाव करने की कोशिश रहेगी और ये बदलाव भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर जीवनसाथी से कोई बात छुपाई थी तो आज वो सामने आ सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा फल देने वाला रहेगा। व्यापार में पार्टनरशिप अच्छी चलेगी और तालमेल बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पिताजी से किसी जरूरी मुद्दे पर खुलकर बातचीत करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जिम्मेदारियों को निभाते समय सतर्क रहें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से प्रगति होगी। किसी जरूरी जानकारी को दूसरों के साथ बांटने से बचें। पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें चुकाने की दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

आज आपके आस-पास का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा। संतान के साथ आपका रिश्ता बेहद अच्छा रहेगा और आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। परिवार के पुराने किसी मामले को सब मिलकर सुलझाने की कोशिश करें, जिसमें घर के बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। अगर लोन लेने की कोशिश कर रहे थे तो आज उसके मिलने की अच्छी संभावना है।

तुला राशि

आज आपका मन भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से वातावरण और भी आनंदमय हो जाएगा। किसी मामले में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। अगर किसी से कर्ज लिया था तो उसे चुकाने की दिशा में अच्छा प्रयास करेंगे। परिवार के साथ खुशहाल पल भी बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं और कुछ जरूरी खर्च ऐसे होंगे जिन्हें टालना मुश्किल होगा। किसी पुरस्कार या सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। बोलते समय शब्दों का खास ध्यान रखें। मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा, इसलिए मेहनत जारी रखें।

धनु राशि

आज आपकी जरूरतें पूरी होने की दिशा में दिन आगे बढ़ेगा। खर्चों का सही हिसाब रखें, तभी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। संतान की प्रगति देखकर मन बहुत खुश होगा। अपने मनमौजी स्वभाव की वजह से कामों में गड़बड़ी न होने दें, सावधानी बरतें। नई योजना में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मकर राशि

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। उन्हें मनपसंद कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कामों से नई पहचान मिलने के संकेत हैं। विरोधी से कोई लेन-देन करने से बचें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि धोखे की आशंका है।

कुंभ राशि

आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली और खास लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होकर मन खुश हो जाएगा। माँ की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। अच्छे खान-पान का आनंद लेकर शरीर में ऊर्जा महसूस होगी।

मीन राशि

आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना ही बेहतर होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। काम से जुड़े नए-नए विचार मन में आएंगे जो भविष्य में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के भी संकेत हैं।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment