Aaj ka Rashifal 28 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का राशिफल एक शुभ और ऊर्जावान दिन दर्शाता है। आज बुधवार है, चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का गोचर कर रहा है, बुधादित्य योग (सूर्य-बुध युति) बन रहा है, साथ ही ब्रह्म योग, सर्वार्थसिद्धि योग और इंद्र योग जैसे शुभ संयोग हैं। गणेश जी की कृपा से कई राशियों (विशेषकर वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर) को धन, करियर, सफलता और भाग्य में लाभ मिल सकता है। यह दिन नई शुरुआत, व्यापार वृद्धि, स्वास्थ्य सुधार और सकारात्मक बदलावों के लिए उत्तम है, लेकिन राहुकाल से सावधान रहें।

राशिफल :- बुधवार 28 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 28 January 2026

मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका यदि कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। आपको किसी शारीरिक समस्या को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार के सदस्य मिलकर काम करेंगे।

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, फिलहाल पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन कुछ खर्च अकस्मात आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेगी, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे नहीं हटाना है और आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है, क्योंकि संतान के मनमाने स्वभाव के लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। यदि भाई व बहनों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसके लिए आपको उनके साथ बैठकर पूरे मुद्दे को जानने की आवश्यकता है और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे, जिससे आपको शाम के समय सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या भी होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको आने वाले समय में उसे उतारने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

कन्या राशि : –
आज आपको काम को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, इसलिए आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। आपको राजनीति से संबंधित किसी काम में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती हैं।

तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए आय पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको आय और व्यय में तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की दी गई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन आपकी सेहत में कोई समस्या खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किले बढ़ सकती हैं। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : –
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको अपने माताजी से किसी बात को लेकर लापरवाही नहीं करनी है और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को भी आप आसानी से निपटा पाएंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, उसमें अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की भी सोचेंगे। आपको यार दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करके आपकी कोई टेंशन थोड़ा कम होगी। संतान आपकी जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी और आपकी अपने प्यार से मुलाकात होगी। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी को प्रमोशन आदि मिलने से खुशी होगी और परिवार के सदस्य में एकजुटता बनी रहेगी। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता सता सकती हैं।

मीन राशि : –
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आपको किसी लापरवाही के कारण मुश्किलें बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके प्यार की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में यदि आप किसी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए आने वाले समय में अच्छा रहेगा, लेकिन आपको पार्टनरशिप पूछकर करना बेहतर रहेगा।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment