गीता वाटिका में मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं व बच्चियों को एडीजी रेंज ने किया जागरूक, पैदल गश्त कर आमजन से भी किया संवाद

एसएसपी एसपी सिटी सीओ गोरखनाथ भी रहे मौजूद

गोरखपुर : महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को गीता वाटिका परिसर में दर्शन करने आई महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति 5 के तहत एडीजी रेंज एस एस चनप्पा, एस एस पी राज करन नय्यर जागरूक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां मौजूद रहीं। एडीजी रेंज ने महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी दी।

एडीजी रेंज ने कहा, “महिलाओं और बच्चियों से कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या में घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन और प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है। जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें और आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को मजबूत बनाएं। सुरक्षित और सशक्त महिला ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है।”

WhatsApp Image 2025 09 24 at 10.05.26 PM

उन्होंने महिलाएं से कहा कि जरूर पढ़ने पर 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी नंबर और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। एडीजी ने बच्चियों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मरक्षा जरूरी है।

एडीजी रेंज ने पुलिस अधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर एसपी सिटी अभिनव त्यागी सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर नीरज राय चौकी प्रभारी असुरन रविन्द्र नाथ चौबे सहित अन्य जवानों के साथ शहर के असुरन से पादरी बाजार तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर सुरक्षा और अपराध निवारण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कहा, “पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पैदल गश्त का उद्देश्य जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है।”

गश्त के दौरान महिलाओं और व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलता है। वहीं बच्चियों ने मिशन शक्ति अभियान को सराहा और संकल्प लिया कि वे न केवल खुद को सुरक्षित रखेंगी, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगी।

Other Latest News

Leave a Comment