अमेठी-थानाध्यक्ष व 2 सिपाहियों को साइबर हैकरों ने APK फाइल भेजकर लूटा

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां साइबर है करो ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक के बाद अमेठी जनपद के थाना अध्यक्ष और दो सिपाहियों को अपना निशाना बना लिया। अमेठी जिले के जामो जगदीशपुर थाने का है। यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को साइबर हैकरों ने थाना प्रभारी धीरेंद्र

Aug 27, 2025 - 06:33
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-27-at-11.32.02-AM.jpeg

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां साइबर है करो ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक के बाद अमेठी जनपद के थाना अध्यक्ष और दो सिपाहियों को अपना निशाना बना लिया। अमेठी जिले के जामो जगदीशपुर थाने का है। यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को साइबर हैकरों ने थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव समेत 2 सिपाही संजय ओर जसपाल को निशाना बना लिया। साइबर हैकरों ने पुलिसकर्मियों के वॉट्सऐप पर apk फाइल भेजी. यही नहीं पुलिस कर्मियों के मोबाइल में से बी उनसे जुड़े लोगों के नाम के व्हाट्सएप पर भी यह फाइल भेजी गई। इसपर लिखा था 'स्वागत है शादी में जरूर आएं, प्यार वह मास्टर कुंजी है जो खुशी के द्वार खोलती है' ओर इसके बाद जैसे ही इन लोगों ने इस फाइल को खोला पूरा मोबाइल फोन हैक हो गया और पैसे अकाउंट से गायब हो गए। यहां हाइटेक पुलिस ही साइबर हैकरों के झांसे में फंस गई.अमेठी पुलिस के एक थाना प्रभारी व दो सिपाही को ही हैकरों ने निशाना बनाते हुए उनके फोन को हैक कर खाते से पैसे उड़ा लिए। किसी ने उनके वॉट्सएप पर शादी का एक डिजिटल कार्ड भेजा, जिसको ओपेन करते ही उनका फोन हैक हो गया. इसके बाद अकाउंट से पैसे गायब हो गए। पुलिस इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। यही नहीं इससे पहले रायबरेली पुलिस अधीक्षक भी इन हैकरों का शिकार हो चुके हैं जिम पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल पहुंचाने का काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User