सड़क दुर्घटना में मवेशी घायल, घंटो सड़क जाम

बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-कथारा हीरक रोड मुख्यमार्ग के रामनगर में मंगलवार को अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से एक मवेशी घायल हो गया। घटना के बाद कालोनी के आक्रोशित लोगों ने विवेश सिंह के नेतृत्व में सड़क को जाम कर दिया। मुख्य मार्ग जाम होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी लिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर लगभग 1 घंटे के बाद जाम को छुड़ाया।

विवेश सिंह ने कहा कि मुख्यमार्ग से वाहनों का परिचालन तेज गति से होने के कारण दुर्घटनाएं घट रही है। कहा कि स्थानीय निवासी संजय साव के मवेशी (गाय) को अज्ञात हाईवा ने धक्का मारकर फरार हो गया। जब तक लोग हाईवा का पीछा करते तब तक हाईवे तेज गति से भाग निकला। लोगों ने कहा कि प्रशासन वाहनों के तेज गति परिचालन पर लगाम लगाये। लोगों के मांग पर बेरमो पुलिस ने सड़क पर चार ड्रम रखवाने का काम किया। जिससे वाहनों के तेज गति पर लगाम लगाया जा सके। मौके पर पंकज सिंह, जितेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी, सुनील सिंह, राहुल कुमार, अनुज सिंह, अमर तिवारी आदि मौजूद थे।

Related posts

सदर विधानसभा क्षेत्र में बीते दिनों निकल गई तिरंगा यात्रा को लेकर राही ब्लाक सभागार में विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान

आवारा कुत्ते का आतंक! एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

विद्या कुमारी बनीं प्रखंड टॉपर, अब लक्ष्य है बैंकिंग सेक्टर