Lok Sabha Election 2024 Result : हमीरपुर में कांग्रेस को झटका, BJP प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना प्रक्रिया 4 जून यानी आज हो रही है। शुरुआती रूझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़ें पर बढ़त बनाए हुए दिख रहा है। जबकि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है।

देशभर में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 7 चरणों में हुए मतदान प्रकिया की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई। इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान प्रकिया पूरी कराई गई। देशभर के सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग सुचारू रूप से पूरी हुई। अब 4 जून यानी आज मतगणना की प्रकिया की जा रही है। वोट काउटिंग की शुरुआत बैलट पोस्टर से शुरु हुई। आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की काउटिंग शुरु हुई। बीकानेर से अर्जून राम मेघवाल जीते।

बीजेपी उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर ने दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर ने दर्ज की जीत। हमीरपुर लोकसभा सीट हमेशा से हॉट सीट मानी जाती है। यहां सातवें (आखिरी) चरण में 1 जून को मतदान हुआ था। हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर थी। इस सीट पर मुकाबला बीजेपी के चार बार के सांसद रहे अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के सतपाल रायजादा के बीच है।

Related posts

जनजातीय विकास को लेकर झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से की मुलाकात

Dadai Dubey passes away : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन

देव शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो का हुआ ज़ोरदार स्वागत