झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता ने प्राथमिक सदस्यता एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, नीलांबर- पीतांबर, सिदो कान्हू, चांद-भैरव, फूलो- झानो, जयपाल सिंह मुंडा, रघुनाथ महतो, तिलका मांझी, शहीद निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो, शहीद शेख भिखारी, नादिर अली, जय मंगल पांडेय समेत सभी अन्य क्रान्तिकारियों, महापुरूषों के सपनों का झारखंड बनाने की सोच रखता हूं। इस परिकल्पना को साकार करने के संघर्ष में मुझे चिंतन, मनन की आवश्यकता महसूस हो रही है। अतः संगठन के प्राथमिक सदस्यता एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा देता हूं । आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप