गोड्डा : पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 48 बोतल अवैध शराब बरामद

गोड्डा जिले के बलबड्डा थाने की पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पेटी में रखी 48 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे अपनी टीम के साथ गश्ती पर थे। इसी क्रम में दो साइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर छगराहा केबिन की ओर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बोरे में भर कर रखी दो पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पेटियों में अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें रखी हुई थीं। पकड़ गए युवकों का नाम मंगल बासकी व राजीव बेसरा उर्फ राजू है। दोनो बनिया कित्ता गांव के रहने वाले हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि वो झारखंड से शराब लेकर सीमा पार करके बिहार में बेचते हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई शिव कुमार, आरक्षी सत्यनारायण सहित अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

राजगढ़ : शिक्षक ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया, पर्यावरण संरक्षणस का दिया संदेश

किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के हांका लगाने पर बची जान, चार दिन पहले तेंदुए के हमले में मासूम की हो चुकी है मौत

रायबरेली : क्षेत्रीय वन अधिकारी रायबरेली ने रामबोध सिंह सिंह पर लगाए गंभीर आरोप