झारखंड चुनाव को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज शामिल

झारखंड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कुल 40 नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में भारत के निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले फेज में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related posts

मंत्री चमरा लिंडा ने किया नर्सिंग कौशल कॉलेज चान्हों का निरीक्षण

Deoghar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत देवनगरी देवघर पहुंचीं

Bokaro : सावन प्रकृति और संस्कृति से जोड़ता है : डॉ परिंदा सिंह