वाराणसी में उपचार के दौरान महिला दरोगा का निधन, गर्भावस्था की जटिलता बनी वजह

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लोहता थाने पर तैनात वर्ष 2023 बैच की महिला दरोगा रेणु विश्वकर्मा का मंगलवार की शाम बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और प्रभारी निरीक्षक रोहनिया प्रवीण कुमार अस्पताल पहुंचे। एसीपी ने परिजनों को ढांढस बंधवाया।

यह भी पढ़े : Sharda Sinha Death : पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, PM Modi, नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

जानकारी के अनुसार रेणु विश्वकर्मा 2 महीने की गर्भवती थी. रेणु को बीती रात पेट मे दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया था, वहाँ से डाक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में उपचार के दौरान मंगलवार शाम 7:30 के करीब उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनका गर्भ फैलोपियन ट्यूब में फंस गया था। इसी कारण पूरे शरीर मे इंफेक्शन फैल गया। डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर हो गए, जिस कारण होनहार सब इंस्पेक्टर रेणु विश्वकर्मा का निधन हो गया।

Related posts

विनोद गर्ग को व्यवसायी मोर्चा का बोकारो जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर दी गई बधाई

Gumia : पिट्स मॉडर्न स्कूल ने खो-खो स्टार लक्ष्मी मरांडी की राज्य स्तरीय चयन होने पर मनाया जश्र

West Bengal STF : पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस की एसटीएफ ने दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार