झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2023 में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन के लिए एकत्र छात्रगण

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2023 में सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2,231 हैं। खबर है कि इन उम्मीदवारों का आज यानि 16 से 20 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन JSSC के चाय बागान नामकोम स्थित कार्यालय में किया जाना है। डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया दो शिफ़्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़ के साथ सभी प्रमाणपत्रों की ओरिजनल और सेल्फ़ अटेस्टेड फ़ोटोकॉपी ले जानी होगी।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार 16 दिसंबर को ही राज्य की विभिन्न जिलों से आंदोलन करने के लिए छात्र JSSC कार्यालय पहुंचेंगे। छात्र JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने छात्रों से प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा है प्रदर्शन में शामिल छात्रों को चिन्हित करके नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप