दो सप्ताह बाद भी विद्यालय में पेड़ काटने वालो पर नही हुई कार्रवाई

परशदेपुर (रायबरेली) : डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र में रविवार को छुट्टी के दिन विद्यालय परिसर में लगे आम व कटहल का हरा पेड़ चोरी से काटे जाने के मामले में तेरह दिन बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। वही प्रधानाध्यापक हेमन्त कुमार ने पुलिस को पेड़ काटने जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ डीह थाने में तहरीर दी है उसके बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर में रविवार सुबह हरे आम व कटहल का पेड़ कुछ श्रमिको द्वारा बाउंड्री लांघकर काटा जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्याधिकारियो व डायल 112 पुलिस से की थी। वही सोमवार को विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक हेमन्त कुमार ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ पेड़ काटे जाने की तहरीर दी इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला पंजीकृत नही किया। डीह एस ओ शिवकांत पाण्डेय ने बताया कि प्रधान व शिक्षक द्वारा पेड़ कटवाया गया है जांच की जा रही है। खण्ड शिक्षाधिकारी तरूण कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है और वन विभाग से भी सम्पर्क किया गया है ।पुलिस ने मुकदमा क्यो नही लिखा इस बात की जानकारी नही है। उच्याधिकारियो को अवगत करा दिया गया है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के हांका लगाने पर बची जान, चार दिन पहले तेंदुए के हमले में मासूम की हो चुकी है मौत

रायबरेली : क्षेत्रीय वन अधिकारी रायबरेली ने रामबोध सिंह सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली : चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, 25 लाख का सामान किया पार