शेखपुर समोधा में साइकिल सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

अनियंत्रित पिकअप के द्वारा साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी गई। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

बछरावां मौरावा रोड पर 27 दिसंबर शुक्रवार शाम 7:00 बजे साइकिल सवार को पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल किशोर के पैर एवं सिर में गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। साहिल पुत्र संजोल सिंह निवासी समोधा बछरावां से अपने घर जा रहा था। तभी मौरावां बछरावां मार्ग पिकअप द्वारा साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक किशोर की हालत काम भी बताई जा रही है, फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप