रिपोर्ट : अविनाश कुमार
झारखंड में अनेक न्यायिक दंडाधिकारियों के स्थानांतरण की सूचना है। इसी के तहत बोकारो कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सी.जे.एम ) सहित अन्य का भी तबादला किया गया है। खूंटी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सी.जे.एम) श्री मनोरंजन कुमार नंबर – 01 को बोकारो का नया सी.जे.एम नियुक्त किया गया है, जबकि बोकारो की सी.जे.एम डॉ. दिव्या मिश्रा को देवघर स्थानांतरित किया गया है। बोकारो की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ए.सी.जे.एम) श्रीमती लुसी सोसन तिग्गा का तबादला सरायकेला के लिए हुआ है। बोकारो के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जे.एम.एफ.सी) श्री रवि कुमार भास्कर और श्री भूपेश चंद्र समद, दोनों का तबादला रांची किया गया है। रांची के जे.एम.एफ.सी श्री राज कुमार पांडेय को बोकारो के बेरमो के तेनुघाट कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है, वहीं तेनुघाट के जे.एम.एफ.सी श्री राजेश रंजन कुमार को रांची भेजा गया है। रांची के जे.एम.एफ.सी श्री दिग्विजय नाथ शुक्ला को बेरमो तेनुघाट भेजा गया है। मधुपुर, देवघर के जे.एम.एफ.सी श्री अरुण कुमार दुबे का तबादला बोकारो के लिए हुआ है। बोकारो के जे.एम.एफ.सी धृति धारिया को गिरिडीह तबादला किया गया है। बोकारो के जे.एम.एफ.सी श्री अचय शर्मा का तबादला गिरिडीह कर दिया गया है। बोकारो के जे.एम.एफ.सी श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव का तबादला गिरिदीह कर दिया गया है।