शुजालपुर : कालापीपल में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : समीर अली

कालापीपल पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कालापीपल के एक गांव की है। दोपहर दो बजे 14 वर्षीय छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक सचिन घर में घुस आया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना के उपनिरीक्षक रवि भंडारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप