परिषद अध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रायबरेली में 05 फरवरी 2024 को राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत राव ने तहसील सदर के सभागार में जनपद के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से घरौनी वितरण में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और यह भी जाना की घरौली से लोगों को क्या लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलो में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिससे कि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके और बार-बार कार्यालयो के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा की डिजिटलकरण से उचित व्यक्ति को समय से न्याय मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी(प्र) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

बोकारो थर्मल : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन

अमेठी : जगदीशपुर सीएचसी में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा ने राजभवन के समीप दिया एक दिवसीय धरना