पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के “गांव चलो अभियान” के तहत बुधनी विधानसभा के ग्राम लाड़कुई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के ग्राम लाड़कुई में एक दिन और रात यानी कि, 24 घंटे बिताएंगे। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज, ग्रामीणों को मोदी सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कामकाजों को भी देखेंगे।

इन कार्यों पर रहेगा फोकस

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सुबह बुधनी के ग्राम लाड़कुई पहुंचेंगे और ग्रामीणों से मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा करेंगे, साथ ही लाभान्वित लोगों से भेंट कर उनके अनुभव सुनेंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता व संगठन पदाधिकारियों के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों का कार्य निर्धारित करना, मतदाता सूची का निरीक्षण करना, वॉट्सएप ग्रुप बनवाना, संगठन एप डाउनलोड कराना, विकसित भारत एम्बेसडर बनाना, विगत चुनावों की समीक्षा करना। जनप्रतिनिधियों, जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं, विचार परिवार कार्यकर्ताओं, पार्टी से जुड़े नवीन कार्यकर्ताओं से संपर्क करना। युवा, महिला, व्यावसायिक, लाभार्थी, सामाजिक और धार्मिक मतदाताओं से संपर्क करना। धार्मिक स्थलों के दर्शन करना। स्वच्छता अभियान में शामिल होने जैसे कार्य करेंगे।

Related posts

बोकारो थर्मल : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन

अमेठी : जगदीशपुर सीएचसी में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा ने राजभवन के समीप दिया एक दिवसीय धरना