बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे गुरुवार को उत्तरी पंचायत सचिवालय में जरिडीह पश्चिमी स्थानीय मुखिया देवंती देवी, जारंगडीह उत्तरी स्थानीय मुखिया फिरोज खातून, बेरमो पश्चिमी स्थानीय मुखिया, आरती देवी, जारंगडीह दक्षिणी स्थानीय मुखिया सुमंती देवी के नेतृत्व में दो दिवसीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार द्वारा जल जीवन मिशन का कार्यक्रम दूसरे दिन सम्पन्न हो गया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे, जरिडीह पूर्वी स्थानीय मुखिया कंचन देवी, बेरमो पूर्वी स्थानीय मुखिया पुष्पा देवी,वार्ड सदस्य मीना देवी, वार्ड सदस्य रीता देवी, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, गौतम राम, विकास सिंह, जल सहिया रेणु कुमारी, सुनीता देवी, किरण देवी, अर्चना बॉस, उत्तरी पंचायत समिति के अरुणा कुमारी,प्रवेक्षक के रुप में अनुरोज कुमार कार्यक्रम में उपस्थित थे। मिली जानकारी के अनुसार अनुरोज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा जल जीवन मिशन द्वारा चलाया जा रहा है। जिन लोगों को जल नहीं मिल पा रहा है वैसे लोगों क़े लिए ही जल जीवन मिशन का कार्यक्रम किया गया है। कहा कि जल ही जीवन है। वहीं स्थानीय मुखिया फिरोज खातून ने कहा की जिन लोगों को जल नहीं मिल पा रहा है वैसे लोगों को हर एक व्यक्ति के घर में जल पहुंचाया जाएगा और सभी ने अपनी अपनी बातों को रखा और चर्चा किया । इसमे मुख्य रूप से उपस्थित है जरिडीह पश्चिमी मुखिया देवंती देवी, जारंगडीह उत्तरी स्थानीय मुखिया फिरोज खातून, बेरमो पश्चिमी मुखिया आरती देवी, बेरमो पूर्वी मुखिया पुष्पा देवी, जरिडीह पूर्वी मुखिया कंचन देवी, जारंगडीह उत्तरी मुखिया सुमंती देवी, जलसहिया, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।