बांदा : मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत निजी स्कूल में महिला सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वावलंबन के अंतर्गत शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश यस ने कहा कि यदि किसी छात्र या महिला को कोई परेशान करता है तो तत्काल 112 नंबर डायल करके सूचित करें, उन्होंने कहा कि समाज में समान रूप से महिलाओं सम्मान मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऊंचे विचार सोच

Sep 30, 2025 - 05:38
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-29-at-10.37.29-PM.jpeg

उत्तर प्रदेश के बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश यस ने कहा कि यदि किसी छात्र या महिला को कोई परेशान करता है तो तत्काल 112 नंबर डायल करके सूचित करें, उन्होंने कहा कि समाज में समान रूप से महिलाओं सम्मान मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऊंचे विचार सोच एवं जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयास करें, उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर अपने सम्मान एवं संलंबन के प्रति कार्य करना होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जेo रीभा ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं महिला स्वास्थ्य तथा महिला सम्मान एवं संलंबन के लिए महिलाओं को जागरुक होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत होना होगा। उन्होंने कहा की महिला स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महिलाओं को निर्भर नहीं होना चाहिए यही महिलाओं की आत्मनिर्भरता है, महिलाओं के स्वावलंबन के लिए बालिका शिक्षा एवं सम्मान आवश्यक है उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्वरोजगार करने का आर्थिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया, उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के साथ नौकरी प्राप्त करने तथा उन्हें तकनीकी शिक्षा हेतु स्किल डेवलपमेंट में भागीदारी करने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं उनसे सीख लेकर अन्य महिलाओं को अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिएl

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आंदोलन की आवश्यकता है उन्होंने मिशन शक्ति समाज में मानसिकता में परिवर्तन करने का उद्देश्य हैl महिलाओं के प्रति समाज में की सोच में परिवर्तन लाना आवश्यक है, समाज की कुरीतियों को समाप्त करना होगा, बालिकाएं अपने माता-पिता को अपनी समस्या व अपने विचारों से अवश्य अवगत कराये, जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम में स्वयं रक्षा हेतु आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके के संबंध में डेमो देकर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर रक्षा मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया तथा स्नेहा द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु बेहतर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में महिला उत्थान एवं विकास के लिए आकांक्षा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहायक पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक तथा प्रधानाचार्य राजकीय महिला डिग्री कॉलेज एवं अन्य महिलाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं महिला राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस आरक्षी तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User