Bhoomi Pujan of Auditorium : पारी ग्राम पंचायत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया सभागार का भूमि पूजन
Bhoomi Pujan of Auditorium : विकासखंड सलोन की ग्राम पंचायत पारी में बुधवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पंचायत भवन परिसर में प्रस्तावित ठाकुर विश्राम सिंह सभागार का भूमि पूजन किया। यह सभागार राज्य वित्त एवं मनरेगा योजना के अंतर्गत ₹8 लाख की लागत से निर्मित किया जाए
Bhoomi Pujan of Auditorium : विकासखंड सलोन की ग्राम पंचायत पारी में बुधवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पंचायत भवन परिसर में प्रस्तावित ठाकुर विश्राम सिंह सभागार का भूमि पूजन किया। यह सभागार राज्य वित्त एवं मनरेगा योजना के अंतर्गत ₹8 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद ने ग्राम पंचायत में ₹50 लाख की लागत से पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। ये कार्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार कल्याण सिंह गांधी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रोहित सिंह, ग्राम रोजगार सेवक मनोज यादव, पुनीत सिंह, हरिश्चंद्र, हलीम, अतुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ये विकास कार्य गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगे और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना उनका संकल्प है।
ग्राम प्रधान रोहित सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सांसद का आभार प्रकट किया और कहा कि इन विकास कार्यों से गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)